स्वामी निगमबोध तीर्थ स्कूल में हुआ सप्तशक्ति कार्यक्रम

96
Saptashakti Sangam
बच्चों को सम्मानित करते हुए अतिथिगण।
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : विद्या भारती हरियाणा द्वारा संचालित स्वामी निगमबोध तीर्थ गीता विद्या मंदिर विद्यालय सफीदों में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि भाजपा मंडलाध्यक्ष गीता बिटानी, समाजसेविका गीतांजलि कंसल, भाजपा महिला जिलाध्यक्ष कविता शर्मा, समाजसेविका कमलेश गोयल ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षा प्रोफेसर डॉ. रुकमेश चौहान ने की। कार्यक्रम का संयोजन प्राचार्या रूचि कंसल ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम में विद्यालय की अभिभावक माताओं ने प्रतिभागिता की। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि भारतीय संस्कृति में संपूर्ण विश्व को ही सारा विश्व एक परिवार (वसुधैव कुटुंबकम्) माना गया है। बचपन में बच्चा अपने परिवार से बहुत कुछ सीखता है। परिवार में जैसा माहौल होता है एवं जैसा व्यवहार करते हैं, बच्चा भी वैसा ही व्यवहार करता है। हमें अपने बच्चों को अच्छे संस्कारों से पोषित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाएं ऐसी शक्ति हैं जो अज्ञात रूप से परिवार व देश को अग्रसर रूप से उन्नति करने में सहयोग करती है। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या रुचि कंसल ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Loading