महिला वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता आज, तैयारियां पूर्ण

66
Khelo India Asmita

फीदों में खेलो इंडिया ‘अस्मिता’ महिला वेटलिफ्टिंग जिला स्तरीय प्रतियोगिता आज

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : नगर के मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल में आज खेलों इंडिया अस्मिता महिला वेट लिफ्टिंग जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए प्रतियोगिता के संयोजक कोच गुलशन सैनी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पूरे जींद जिले की महिला वेट लिफ्टर भाग लेगी। प्रतियोगिता में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर आने वाली खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाली खिलाड़ी स्टेट लेवल की प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। इस प्रतियोगिता के लिए भव्य तैयारियां की गईं हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में डा. विकास आचार्य व डा. योगेश आचार्य बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। उन्होने बताया कि “अस्मिता” खेलो इंडिया, भारत सरकार के ‘खेलो इंडिया’ कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष पहल है, जिसे मुख्य रूप से खेलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए शुरू किया गया है। इसका प्राथमिक लक्ष्य जमीनी स्तर पर महिला प्रतिभाओं की पहचान करना, उन्हें प्रतिस्पर्धा का मंच प्रदान करना है।

Loading