मैजिक शो मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों को जागृत करने का मंच: अर्जुन गोयल

47
Magician Samrat Surya
अतिथियों को सम्मानित करते हुए जादूगर सूर्या।
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : अग्रवाल वैश्य समाज नरवाना की कार्यकारिणी ने आज सफीदों में आयोजित मैजिक शो में पहुंचकर जादूगर सम्राट सूर्या को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया। इस मौके पर अग्रवाल वैश्य समाज नरवाना के अध्यक्ष अर्जुन गोयल, जिलाध्यक्ष तीर्थराज गर्ग व सफीदों अध्यक्ष प्रवीन मित्तल विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर जादूगर सम्राट सूर्य ने अपने हैरतअंगेज कारनामें प्रस्तुत करके लोगों को दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर कर दिया।
उल्लेखनीय है कि जादूगर सम्राट सूर्या अग्रवाल वैश्य समाज नरवाना के सम्मानित सदस्य भी हैं। अपने संबोधन में अग्रवाल वैश्य समाज नरवाना के अध्यक्ष अर्जुन गोयल ने कहा कि जादूगर सम्राट सूर्य के मैजिक शो मनोरंजन का साधन तो है ही उसके साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों बारे भी समाज को जागृत करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि आज इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के युग में यह कला दिन-प्रतिदिन लुप्त होती जा रही है, ऐसे में जादूगर सूर्या विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए इस कला को जिंदा रखे हुए हैं। उन्होंने सरकार का इस ओर ध्यान देने की मांग करते हुए कहा कि सरकार इसके प्रति नीति बनाकर जादूगरों को प्रोत्साहित करने का काम करें। कार्यक्रम के समापन पर जादूगर सम्राट सूर्या ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जॉनी सिंगला, पवन मित्तल, राहुल बंसल, दिनेश मित्तल, विशाल सिंगला, भारत गर्ग, सुनील गर्ग, संदीप सिंगला, अशोक गोयल, वरुण गुप्ता, दिवांशु गर्ग व जगन्नाथ गर्ग भी मौजूद थे।

Loading