हरियाणा-उत्तराखंड के जिलाध्यक्षों को ट्रेनिंग, ग्राउंड फीडबैक पर रहेगा फोकस
कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे। इस दौरान वे हरियाणा और उत्तराखंड के कांग्रेस जिलाध्यक्षों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह प्रशिक्षण शिविर कुल 10 दिनों तक चलेगा, जिसमें संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी प्रशिक्षण के दौरान जिलाध्यक्षों को संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, जनता से सीधे संवाद बढ़ाने और स्थानीय मुद्दों पर प्रभावी रणनीति बनाने के गुर सिखाएंगे। इसके साथ ही वे जिलाध्यक्षों से सीधे संवाद कर ग्राउंड लेवल का फीडबैक भी लेंगे, ताकि आने वाले समय में पार्टी की नीतियों और अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि इस तरह के प्रशिक्षण शिविरों से संगठन में अनुशासन, समन्वय और सक्रियता बढ़ेगी। कुरुक्षेत्र में होने वाला यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी चुनावों की दृष्टि से भी काफी अहम माना जा रहा है।
![]()











