सरेआम सट्टा खाईवाल करते युवक काबू

25
Safidon CIA action
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

5,250 की नगदी व सट्टा सामग्री बरामद 

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सीआईए स्टाफ सफीदों ने सरेआम सट्टा खाईवाली करते हुए एक युवक को काबू किया है। सीएआई स्टाफ सफीदों के इचांर्ज एसआई राधेश्याम ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपनी टीम सहित गश्त व अपराध नियंत्रण के दौरान नहर पुल सफीदों पर मौजुद थे कि इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि साहिल नाम का आदमी नहर पटरी पर जाट धर्मशाला के पास सरेआम सट्टा खिलाने का कार्य कर रहा है। सूचना पाकर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर मुखबिर के बताए अनुसार सट्टा खिलावाने वाले आरोपी को चिन्हित करके उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम साहिल वासी दानू मोहल्ला सफीदों बताया। आरोपी कि नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से सट्टा सामग्री सहित 5,250 नगद राशि बरामद की। बरामद राशी व सामग्री को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लिया गया तथा आरोपी के खिलाफ थाना शहर सफीदो में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

Loading