आर्य समाज का वैदिक सत्संग 28 को

56
Arya Samaj

वैदिक परंपराओं के संग आध्यात्मिक चेतना का संगम, सफीदों में विशेष आयोजन

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : आर्य समाज सफीदों का मासिक वैदिक सत्संग का आगामी 28 दिसंबर को सुबह साढ़े 8 से दोपहर 12 बजे तक नगर के आर्य समाज मंदिर में आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए आर्य समाज के मंत्री संजीव मुआना ने बताया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि समाजसेवी विकास मलिक शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में स्वामी धर्मदेव महाराज का सानिध्य प्राप्त होगा। वहीं भजनोपदेशिका बहन तन्नू आर्या पहुंचकर अपने भजनों के माध्यम से लोगों को आर्य समाज के बारे में बतलाएंगी। कार्यक्रम का शुभारंभ विशाल हवन के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम के उपरांत विशाल ऋषि लंगर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा कार्यक्रम में शिरकत करके पुण्य के भागी बने।

Loading