जिला स्तरीय अस्मिता खेलों इंडिया महिला वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता संपन्न

34
Asmita Khelo India

अस्मिता खेलो इंडिया महिला वेटलिफ्टिंग: सफीदों स्कूल की टीम ओवरऑल विजेता,

विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : नगर के मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिला स्तरीय अस्मिता खेलों इंडिया महिला वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि डा. योगेश आचार्य ने शिरकत की। प्रतियोगिता का संयोजन कोच गुलशन सैनी ने किया। गुलशन सैनी ने आए हुए अतिथियों का अभिनंदन किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करके प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। वहीं नेशनल स्तर के टैक्निकल ऑफिशयल ने भाग लेकर निर्णायक की भूमिका अदा की। प्रतियोगिता में जिला जींद की विभिन्न टीमों ने भाग लेकर वेटलिफ्टिंग के जौहर दिखाए। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सफीदों की टीम ऑवरऑल विजेता रही। 44 किलोग्राम भार वर्ग में स्वेता प्रथम, चंचल दूसरे व आरूषी ने तीसरा स्थान पाया। 48 किलोग्राम भार वर्ग में एकता स्वराज प्रथम, खूशबू दूसरे व गुरनोर तीसरे स्थान पर रही। 53 किलोग्राम भार वर्ग में तेजू प्रथम, हिमांशी दूसरे व नीतू रानी तीसरे स्थान पर रही। 58 किलोग्राम भार वर्ग में हर्षिका प्रथम, स्वेता दूसरे व दीपांशी तीसरे स्थान पर रही। 63 किलोग्राम भार वर्ग में मुस्कान प्रथम, खुशी दूसरे स्थान पर रही। 69 किलोग्राम भार वर्ग में दीपांशी प्रथम स्थान पर रही। 77 किलोग्राम भार वर्ग में मनिंद्र कौर प्रथम स्थान पर रही। 86 किलोग्राम भार वर्ग में नीशू प्रथम स्थान पर रही। अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता में विजेता रही खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक देकर पुरस्कृत किया गया। बता दें कि इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाली खिलाड़ी स्टेट लेवल की प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। कोच गुलशन सैनी ने बताया कि “अस्मिता” खेलो इंडिया, भारत सरकार के ‘खेलो इंडिया’ कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष पहल है, जिसे मुख्य रूप से खेलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए शुरू किया गया है। इसका प्राथमिक लक्ष्य जमीनी स्तर पर महिला प्रतिभाओं की पहचान करना, उन्हें प्रतिस्पर्धा का मंच प्रदान करना है।

Loading