महाविद्यालय में हुई वार्षिक एथलेटिक मीट

51
athletic meet
खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए खिलाड़ी।
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : नगर के महाराजा जन्मेजय खेल स्टेडियम में राजकीय महाविद्यालय के तत्वावधान में वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. सविता पुनिया ने की। इस मौके पर उप-प्राचार्या डॉ. सरला सहरावत विशेष रूप से उपस्थित रहीं। मीट में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर दौड़, शॉट पुट, जेवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो और हैमर थ्रो जैसी विभिन्न एथलेटिक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।

 विजेताओं को सम्मानित करते हुए कॉलेज प्रशासन।
विजेताओं को सम्मानित करते हुए कॉलेज प्रशासन।

इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. सविता पुनिया ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की नींव हैं। खेल अनुशासन, सहयोग, दृढ़ता और आत्मविश्वास का निर्माण करते हैं। हमारे विद्यार्थी खेलों में जो उत्साह और प्रतिबद्धता दिखा रहे हैं, वह प्रशंसनीय है। मीट में विजयी रहे खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए खिलाड़ी।
खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए खिलाड़ी।

इस मौके पर रीनू देवी, जसबीर पुनिया, डॉ. कृष्ण शोकंद, डॉ. रूचि भारद्वाज, रीनू देवी, जसबीर पुनिया, डॉ. जयविंद्र शास्त्री, मंजू, डॉ. शील, डॉ. शंकर, संदीप, अनिल, डॉ. अशोक, पूनम, संयोगिता, डॉ. प्रवीन, राजीव, भावना, सीमा, डॉ. सुनील, डॉ. अशोक, डॉ. कृष्ण शोकंद व मेजर राजेश कुमार मौजूद थे।

Loading