जमीन हथियाने को लेकर 25 लाख रूपए की बदमाशों को दी सुपारी
षडयंत्र का मुख्य आरोपी काबू, 2 दिन के रिमांड पर
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : जमीन के विवाद में सुपारी देकर गाड़ी से टक्कर मारकर हत्या का षड़यत्र रचने के एक मुख्य आरोपी को एवीटी स्टाफ जींद ने गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी की पहचान जगतार निवासी गांव खरकडा के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने पै्रस वार्ता में बताया की थाना सदर सफिदों के मामले में आरोपी प्रवीण उर्फ पीना निवासी हाट को 29 नवंबर को को अवैध असला सहित एवीटी स्टाफ जींद काबू किया गया था जिसने पुछताछ में सुपारी लेकर अन्य साथियो के साथ मिलकर गाडी दवारा टक्कर मारकर विक्रम निवासी मलिकपुर की हत्या करने का प्रयास किया था। जिसको लेकर 28 नवंबर को बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत थाना सदर सफीदो में दर्ज किया गया था। एवीटी स्टाफ जींद की टीम ने हत्या के प्रयास का मुख्य आरोपी जगतार वासी खरकडा को गिरफ्तार किया है। पकडे़ गए आरोपी से पुलिस ने पुछताछ के दौरान मामले में कडी से कडी जोडकर जांच के दौरान पाया कि आरोपी का उद्देश्य किसी बडी वारदात को अंजाम देना था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी जगतार की शादी गांव मलिकपुर में हुई है। मलिकपुर में उसके साले का लडका विक्रम, उसके साले की लडकी व उसकी सास रहती है। उसकी पत्नी के नाम गांव मलिकपुर में जमीन है। जिसके बंटवारे के लिए काफी दिनों से उनका आपस में मनमुटाव चला हुआ है। जब वह मलिकपुर गया हुआ था तो उसके साले के लड़के विक्रम सिंह ने उसकी बेज्जती करके काफी भला बुरा कहा था। जिस पर उसने समाज ने अपनी बेज्जती महसूस की। जिसके बाद उसने अपने साले के लड़के विक्रम को मारने की सोची और उसने विक्रम की मोटर साइकिल में जीपीएस लगवा दिया। जिसकी लोकेशन वह अपने फोन में देखता रहता था। आरोपी जगतार ने 4-5 अन्य साथियों के साथ मिलकर 25 लाख रुपए की सुपारी देकर विक्रम को गाडी से टक्कर मारकर हत्या करने की साजिश रची थी, ताकि यह हत्या नहीं बल्कि एक सडक दुर्घटना लगे। जिसमे से 5 लाख रुपये उसने वारदात को अंजाम देने वाले साथियों को दे दिये थे। पकडे गए आरोपी जगतार ने पुलिस को बताया कि हत्या करने की नियत से योजना के अनुसार 10 नवंबर 2025 को अपने किसी काम से सफीदों मडीं में आया और उसने शाम के समय विक्रम को मोटर साईकिल पर देख लिया जो पहले से तैयार अपने साथियों को बताया की अब विक्रम सफीदों से मलिकपुर अपने मोटर साईकिल पर धर्मगढ बोली रोड होते हुए जाएगा। जिस पर योजना के अनुसार उसके साथियों ने विक्रम के पीछे गाडी लगा दी और फिर उसके एक साथी प्रवीण उर्फ पीना ने मोटरसाईकिल का पीछा करके विक्रम को जान से मारने की नियत से गाडी की सीधी टक्कर विक्रम के मोटरसाईकिल में मार दी और विक्रम उछलकर बोनट पर गिर गया। आरोपी वारदात को अजांम देकर गाडी व घायल विक्रम को मौके पर छोड कर भाग गए। आरोपी जगतार घटना का पता चलने पर योजनानुसार मौका पर गया। वह विक्रम को अस्पताल में तो ले गया लेकिन उसने किसी प्रकार कि मेडिकल या पुलिस रिपोर्ट नहीं होने दी। पुलिस टीम ने जांच के दौरान मामले की छानबीन करते हुए पकडे गये मुख्य आरोपी जगतार सिंह निवासी खरकडा को गिरफ्तार करके आरोपी को अदालत में पेश करके 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ करके मामले की अन्य कडियां खोली जाएंगी।
![]()











