जंगल में छोड़कर फरार हुए हमलावर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

16
Beating with weapons

युवक का अपहरण कर हथियारों से पीटा

पलवल : जिले में एक युवक का अपहरण कर उसके साथ हथियारों से बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक को जबरन गाड़ी में बैठाया, सुनसान जंगल में ले जाकर लाठी-डंडों व अन्य हथियारों से पीटा और मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार युवक के शरीर पर कई जगह गंभीर चोटों के निशान हैं। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश को वारदात की वजह माना जा रहा है। पीड़ित के बयान के आधार पर अपहरण, मारपीट और जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

Loading