विधायक रामकुमार गौतम के खिलाफ लामबंद हुई बेनीवाल खाप

47

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : बेनीवाल खाप के प्रांतीय बैठक नगर की जाट धर्मशाला में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष भरत सिंह बैनीवाल ने की। इस मौके पर खाप के काफी तादाद में पदाधिकारी व मौजिज लोग मौजूद थे। बैठक में विधायक रामकुमार गौतम द्वारा दिए गए ब्यान की जोरदार निंदा की गई। खाप ने निंदा करते हुए कहा कि जनता द्वारा चुना गया विधायक होकर समाज को गंदी गालियां देना व समाज में जातीय जहर फैलाना पूर्णतया: गैर कानूनी है। खाप ने सरकार से मांग की कि विधायक रामकुमार गौतम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करें अन्यथा खाप विधायक के खिलाफ सामूहिक निर्णय लेकर आगे बढ़ेगी। खाप के प्रांतीय प्रधान भरत सिंह बेनीवाल, महासचिव अनिल बेनीवाल व वित्त सचिव सुल्तान सिंह बेनीवाल ने कहा कि विधायक रामकुमार गौतम द्वारा जाट जाति को निशाना बनाकर दी गई गंदी गालियां बिल्कुल बर्दाश्त के बाहर है और असहनीय हैं। समाज उन्हें इसके लिए कभी भी माफ नहीं करेगा। विधायक ने अपने ब्यानों के माध्यम से घटिया, औच्छीं व समाज विरोधी सोच का प्रदर्शन किया है। जाट समाज सदैव ब्राह्मण समाज का सम्मान करता आया है और आगे भी करता रहेगा। कुछ व्यक्तियों की गंदी सोच से समाज का भाईचारा बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को सामने आकर इस मामले को स्पष्ट करना चाहिए व रामकुमार गौतम पर लगाम लगानी चाहिए। इस मौके पर लक्ष्मण मिर्धा, डॉक्टर दलवीर बेनीवाल, सुरजीत बेनीवाल, कृष्ण बेनीवाल, सतीश कुमार बेनीवाल, राजेंद्र सिंह बैजलपुर, रामेश्वर बेनीवाल, भीम सिंह सैयाखेड़ा, राकेश कुमार हाट, विजेंद्र सिंह फरैन कलां, सुरेंद्र बेनीवाल भूना, वीरेंद्र सिंह जांडली, जसमेर देवीगढ़, डॉक्टर शमशेर सिंह, फूलकुमार कर्मगढ़, राजेश बेनीवाल फतेहगढ़, जगदीश बेनीवाल बरवाला, संदीप बेनीवाल व अनिल बेनीवाल मौजूद थे।

Loading