मकर संक्रांति पर लगाया गया विशाल भंडारा

34
Bharat Vikas Parishad
भंडारे के शुभारंभ अवसर पर मौजूद संस्था के पदाधिकारीगण।
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : भारत विकास परिषद सर्पदमन शाखा सफीदों द्वारा मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में नगर के रेलवे स्टेशन के समीप हलवे व चाय पकौडे का भण्डारा लगाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष संजीव दीवान ने की। संस्था के पदाधिकारियों ने भगवान का भोग लगाकर भण्डारे का शुभारंभ किया। यह भंडारा सुबह से प्रारंभ होकर सायं तक निरंतर चलता रहा। अपने संबोधन में शाखा अध्यक्ष संजीव दीवान ने कहा कि मकर संक्रांति केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि यह हमारी भारतीय संस्कृति, परंपरा और जीवन मूल्यों का प्रतीक है। यह पर्व सूर्य के उत्तरायण होने का संकेत देता है, जो अंधकार से प्रकाश की ओर, निराशा से आशा की ओर और जड़ता से ऊर्जा की ओर बढ़ने का संदेश देता है। मकर संक्रांति हमें सिखाती है कि जीवन में परिवर्तन ही स्थायी सत्य है। जिस प्रकार सूर्य अपनी दिशा बदलकर नई ऊर्जा का संचार करता है, उसी प्रकार हमें भी अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने चाहिए। यह पर्व सामाजिक समरसता, भाईचारे और आपसी सहयोग को मजबूत करता है। इस मौके पर संजीव दीवान के अलावा, उमेश दीवान, रवि थनई, पुरुषोत्तम शर्मा, कृष्ण जैन, अखिल गुप्ता, अमित गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे।

Loading