सफीदों, (एस• के• मित्तल) : भारत विकास परिषद सर्पदमन शाखा द्वारा नगर के जींद रोड स्थित नंदी गौशाला में पहुंचकर गोमाता की सेवा करते हुए गोभी, गाजर सहित विभिन्न हरी सब्जियों का भोग अर्पित किया और गौसेवा का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर शाखा के सदस्य तरुण गुम्बर का जन्मदिन भी नंदी गौशाला में सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया। वहीं शाखा की महिला संयोजिका रुचि कंसल ने अपने ससुर पिता की पुण्यतिथि के अवसर पर दलिया की सवामणी लगाकर नंदी गौमाता की सेवा की। कार्यक्रम का संयोजन संस्था के अध्यक्ष संजीव दीवान ने किया। शाखा के पदाधिकारियों ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है और ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। इस मौके पर हरीश वशिष्ठ, रुचि कंसल, उमेश दीवान, रवि थनई उमा वर्मा, कृष्ण जैन, निशांत माटा, उमेश दीवान, अखिल गुप्ता, हरीओम शर्मा, विकास जिंदल, सतीश शर्मा, डॉ. राजेश शर्मा, अमित गुप्ता, सरोज भाटिया, रामभरोसे दास, मोहित कंसल सहित काफी तादाद में पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।
![]()











