बुढ़ाखेड़ा गांव के सरकारी स्कूल में मनाया गया बाल दिवस

72
Budhakheda school
Budhakheda school

मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे विद्यार्थी: एसडीएम पुलकित मल्होत्रा

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : उपमंडल के बुढ़ाखेड़ा गांव के सरकारी स्कूल में बाल दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया।

बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। अपने संबोधन में एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने कहा कि बाल दिवस हमें देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की बाल-प्रेम की भावना और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति समर्पण की याद दिलाता है।

उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित माहौल और बेहतर अवसर प्रदान करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। एसडीएम ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के समापन पर एसडीएम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

बुढ़ाखेड़ा के सरकारी स्कूल में बाल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, जहां एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने बच्चों को मेहनत और अनुशासन का संदेश दिया तथा उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

Loading