चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े हत्या, 12 गोलियां मारकर उतारा मौत के घाट

4

चंडीगढ़: शहर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चंडीगढ़ में एक प्रॉपर्टी डीलर की अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने करीब 12 राउंड फायरिंग की, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, यह वारदात उस समय हुई जब प्रॉपर्टी डीलर जिम से बाहर निकलकर अपनी कार में बैठ रहा था। जैसे ही वह गाड़ी में बैठा, पहले से घात लगाए हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई इस गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी।

इस हत्याकांड की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर लक्की पटियाल ने सोशल मीडिया के जरिए ली है। इसके बाद पुलिस और भी सतर्क हो गई है और गैंगस्टर नेटवर्क की जांच तेज कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला आपसी रंजिश या गैंगवार से जुड़ा हो सकता है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

Loading