IPL 2026 से पहले विराट कोहली और RCB फैंस के लिए गुड न्यूज, चिन्नास्वामी में फिर गूंजेगा ‘किंग’ का नाम

38
Chinnaswamy Stadium

चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मैचों का आयोजन करने को लेकर कर्नाटक सरकार ने सशर्त आरसीबी को मंजूरी दे दी है. कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद का कहना है कि अब गेंद पूरी तरह से आरसीबी के पाले में है.

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के अपने घरेलू मुकाबले चिन्नास्वामी में खेलने हैं या नहीं यह अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को तय करना है. हालांकि, चिन्नास्वामी को हरी झड़ी मिलने के बावजूद आरसीबी इस स्टेडियम में अपने मैचों की मेजबानी करने से आखिर क्यों घबरा रही है? आइए आपको समझाते हैं.
दरअसल, कर्नाटक सरकार ने आरसीबी को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलने की परमिशन तो दे दी है, लेकिन एक शर्त भी रखी है. सरकार का कहना है कि चिन्नास्वामी में अगर मैच होते हैं, तो स्टेडियम के अंदर से लेकर बाहर तक होने वाली गतिविधियों की जिम्मेदारी आरसीबी को लेनी होगी. कहना का मतलब यह है कि अगर चिन्नास्वामी में मैच के दौरान कोई भी घटना घटती है, तो उसके लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जिम्मेदार माना जाएगा.
अब चिन्नास्वामी में हुई भगदड़ के बाद आरसीबी कर्नाटक सरकार द्वारा रखी गई इस शर्त के साथ खेलने से घबरा रही है. जाहिर सी बात है कि उस हादसे की वजह से आरसीबी भी फैन्स के निशाने पर आ गई थी. ऐसे में टीम सोच-समझकर कदम उठाना चाहती है.

Loading