मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 5 बाइक बरामद

5
#CrimeUpdate

दो आरोपी गिरफ्तार, बालाजी अस्पताल से चोरी हुई बाइक भी मिली

जींद : एवीटी स्टाफ जींद ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है।
एवीटी स्टाफ जींद के इंचार्ज उप निरीक्षक यशवीर ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 मार्च 2026 को शिकायतकर्ता विक्रमजीत निवासी गांव चिमाणा ने चौकी रोहतक रोड, जींद में शिकायत दी थी कि उसकी मोटरसाइकिल बालाजी अस्पताल जींद परिसर से किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली है। शिकायत के आधार पर थाना शहर जींद में धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच एवीटी स्टाफ को सौंपी गई।
जांच के दौरान तकनीकी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर टीम ने 11 मार्च 2026 को कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों बलिंद्र उर्फ काला निवासी भड़ताना और गुरप्रीत निवासी वार्ड नंबर 7 सफीदों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Loading