युवाओं को साइबर सुरक्षा के बारे में किया जागरूक

70
cyber crime awareness

खेड़ा खेमावती आईटीआई में साइबर सुरक्षा व नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, खेड़ा खेमावती में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें थाना सदर सफीदों प्रभारी उप-निरीक्षक राजेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य—युवाओं को अपराधों से दूर रखना, साइबर ठगी से बचाव के तरीके समझाना तथा नशा मुक्त समाज का संदेश देना रहा। अपने संबोधन में थाना सदर प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि वे साइबर अपराध को पहचानें, सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। अपरिचित लिंक न खोलें, अजनबी को पासवर्ड न बताएं, और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत 1930 पर शिकायत करें। डिजिटल युग में सुरक्षा को प्राथमिकता बनाना ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। उन्होने कहा कि नशा जीवन को दिशा से भटका देता है और परिवार का भविष्य अंधकार में डाल देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे समाज को नशामुक्त बनाने में योगदान दें। उन्होंने विद्यार्थियों को पुलिस मित्र की तरह कार्य करने, अपने आसपास के माहौल पर नज़र रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की प्रेरणा दी।

Loading