थाना प्रभारी निरीक्षक पूर्ण दास ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 जनवरी को नागरिक अस्पताल जींद से सूचना प्राप्त हुई कि मोनिका उर्फ मनिषा बोहली रोड, सफीदों ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया है। जिसे मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और कार्रवाई प्रारंभ की गई। मृतका के पिता मदन निवासी पडाना, जिला जींद ने अपने बयान में बताया कि उनकी पुत्री मोनिका की शादी दिनांक 19 अप्रैल 2025 को सुरेन्द्र सफीदों के साथ हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार दान-दहेज भी दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी लड़की को उसका पति सुरेन्द्र साहित उसके परिवार जनों द्वारा दहेज कम लाने की मांग को लेकर लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। इसी प्रताड़ना से आहत होकर 22 जनवरी को मोनिका ने जहरीली वस्तु का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उपरोक्त तथ्यों के आधार पर थाना शहर सफीदों में मुकदमा दर्ज करके जांच की और। आरोपी पति सुरेन्द्र निवासी बोहली रोड, सफीदों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को अदालत में पेश करके जींद जेल भेज दिया गया है।
![]()










