जिला स्तरीय पोस्टर मेकिंग में वर्षा ने पाया तीसरा स्थान

13
drug awareness competition
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : जिला स्तरीय नारकोटिक्स कंट्रोल एवं नशा जागरूकता गतिविधियों के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय सफीदों की बीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा वर्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। वर्षा ने अपने सृजनात्मक और संदेशपूर्ण पोस्टर के माध्यम से नशा मुक्ति का सशक्त संदेश प्रस्तुत किया, जिसे निर्णायकों द्वारा सराहा गया। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सविता पुनिया ने छात्रा वर्षा एवं एनसीओआरडी की टीम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं उपप्राचार्य डॉ. सरला सहरावत ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी मिलती है और समाज में नशे की रोकथाम के लिए सकारात्मक संदेश प्रसारित होता है। इस अवसर पर अजय प्रकाश व डॉ. सुनील देवी विशेष रूप से मौजूद रही।

Loading