सफीदों, (एस• के• मित्तल) : मकर संक्रांति पर डीएसपी सफीदों गौरव शर्मा व सिटी थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से जरूरतमंद एवं बेसहारा लोगों के बीच कंबल, जूते, मूंगफली व रेवड़ी का वितरण किया अपने संबोधन में डीएसपी गौरव शर्मा ने कहा कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी पूरी संवेदनशीलता के साथ निभाती है। मकर संक्रांति दान, सेवा और सकारात्मक परिवर्तन का पर्व है। जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही इस पर्व की सच्ची सार्थकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य पुलिस और आमजन के बीच विश्वास व सहयोग को और मजबूत करते हैं। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस पहल की प्रशंसा करते हुए इसे प्रेरणादायक कदम बताया और कहा कि ऐसे कार्य समाज में पुलिस की सकारात्मक छवि को और सुदृढ़ करते हैं।
![]()











