सफीदों में बिजली बोर्ड कर्मियों ने ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दिया धरना
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्करज़ यूनियन की राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर बिजली बोर्ड सफीदों के कर्मचारियों ने आज ऑनलाइन ट्रान्सफर पॉलिसी का विरोध किया। इस धरने की अध्यक्षता अनिल इंदल तथा मंच संचालन कप्तान सिंह इंदल ने किया। विरोध के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि राज्य कार्यकारिणी के आदेश अनुसार पहले चरण में सब यूनिट स्तर पर फिर यूनिट स्तर और आखिर में सर्किल स्तर से होते हुए ACS पावर का घेराव होगा। इसके बावजूद भी सरकार नहीं मानी तो उसका भी विरोध होगा। कर्मचारियों ने एक सुर में कहा कि जब तक यह पालिसी रद्द नहीं होती तब तक यह धरने चलते रहेंगे। इस मौके पर सीता राम पांचाल, अनिल पुनियां, जितेंद्र भारद्धाज, सुरेश खर्ब, नरेश देशवाल, जसबीर जांगड़ा, राकेश चंद्र, अनिल डिडवाड़ा, मेजर सिंह, शमशेर, सुमित मलिक, जोगिंद्र, संजय शर्मा, राजेंद्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, दर्शन लाल व श्याम लाल सहित काफी तादाद में कर्मचारी मौजूद थे।
![]()











