राजकीय महाविद्यालय में पर्यावरणीय कानूनों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

13
environmental laws awareness

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : लीगल अवेयरनेस सेल के तत्वावधान में नगर के राजकीय महाविद्यालय में पर्यावरणीय कानूनों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में ज्योग्राफी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर बलविंदर सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने पर्यावरणीय कानूनों की आवश्यकता, उनके प्रभाव तथा आम नागरिकों की जिम्मेदारियों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। महाविद्यालय की उपप्राचार्य डॉ. सरला सहरावत ने भी विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति सजग एवं जिम्मेदार बनने का संदेश दिया। इस मौके पर अजय प्रकाश, दीपक कुमार, संदीप ढिल्लो व ज्योति कंवल विशेष रूप से मौजूद रहीं।

Loading