स्मॉग कलर फैक्ट्री में आग लगने से मरने वालों की संख्या 7 हुई

20
factory fire incident
जानकारी देते हुए एसपी कुलदीप सिंह।

जांच में हुए बड़े खुलासे, फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार

जांच के लिए एसपी ने गठित की एसआईटी

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : नगर की भाट कालोनी स्थित स्माग कलर फैक्ट्री में मृतकों की संख्या 7 हो गई है। सोमवार को रेलवे कालोनी, वार्ड नंबर 11 निवासी ममता (38) ने रोहतक पीजीआई में दम तोड़ दिया। वहीं तीन अन्य महिलाओं की भी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी फैक्ट्री मालिक राकेश उर्फ राजू को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया और उसे पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। वहीं हरियाणा सरकार ने मृत्यु के परिवारों को पांच-पांच लाख और घायलों के परिवारों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। वहीं एसपी ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का भी गठन किया है।
बाक्स:
क्या था मामला
गौरतलब है कि 7 मार्च को भाट कॉलोनी में किराए के मकान में चल रही रंग-गुलाल बनाने की फैक्टरी में अचानक भीषण आग लग गई थी। आग लगने के समय फैक्टरी के अंदर कई मजदूर काम कर रहे थे। शुरुआती हादसे में चार महिलाओं की घटना के दिन ही मौत हो गई थी जबकि कई मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए थे। घायलों को सफीदों के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर 4 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी घायलों को गंभीरावस्था में रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। जिनमें से अब 3 ओर महिलाओं का निधन हो चुका है। अब मृतकों कि संख्या 7 हो गई है। इस मामले में पुलिस ने मृतका गुड्डी के पुत्र विजय निवासी रड्डा मोहल्ला, सफीदों के बयान पर थाना शहर सफीदों में राकेश, देवेंद्र, सत्यनारायण, रामकर्ण के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और धारा 5 विस्फोटक अधिनियम तथा बंधुआ मजदूरी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी राकेश निवासी सफीदों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि चार अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
बाक्स:
एसपी कुलदीप सिंह ने किया खुलासा
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए एसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया है कि आरोपियों ने कुरड़ गांव में भी रंग-गुलाल का एक गोदाम बना रखा था। पुलिस ने उस गोदाम को भी सील कर दिया है। वहीं घटना स्थल से पुलिस ने कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं और फैक्टरी को फिलहाल ताला लगाकर बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में एसआईटी का गठन किया गया है। जिसमें एएसपी सोनाक्षी, सफीदों डीएसपी गौरव शर्मा, सिटी थाना प्रभारी पूर्ण दास, सफीदों सीआईए इंचार्ज राधेश्याम, सब इंस्पेक्टर रविंदर व महिला सब इंस्पेक्टर शर्मिला को शामिल किया गया।

Loading