राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस शिविर आयोजित

18
Government College Safidon
शिविर में मौजूद एनएसएस अधिकारी व स्वयंसेवक।
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : राजकीय महाविद्यालय सफीदों में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में शिविर का आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ मां शारदा के चरणों में दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित करके किया गया। उसके पश्चात एनएसएस अधिकारी डॉ शंकर व एनएसएस अधिकारिणी मैडम मंजू सप्त शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की। उसके पश्चात महाविद्यालय परिसर में स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया। वहीं “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” थीम पर कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। एनएसएस अधिकारी डा. शंकर ने कहा कि मूल्य ही है जो व्यक्ति को समझ में श्रेष्ठ और संपन्न बनाते हैं और मूल्य ही है जो व्यक्ति को सिर्फ की दृष्टि में गिरकर निम्न स्थान पर पहुंचते हैं। यह सभी परिस्थितियां मनुष्य की मानसिकता स्वरूप बनते – बिगड़ते जीवन मूल्यो का परिणाम है। अतः मानव जीवन में मूल्य हर प्रकार से मूल्यवान है।

Loading