सफीदों की छोरी दृष्टि को राज्यपाल असीम घोष ने किया सम्मानित

16
Governor Felicitation

दृष्टि ने एनएसएस टुकड़ी में दिल्ली कर्तव्यपथ पर की थी परेड़

परेड़ में शामिल होने वाली जिला जींद से अकेली लड़की थी दृष्टि

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सफीदों की शिव कॉलोनी निवासी लड़की दृष्टि को हरियाणा के राज्यपाल असीम घोष द्वारा सम्मानित किया गया है। दृष्टि को यह सम्मान राजभवन में हायर एजूकेशन विभाग द्वारा आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। बता दें कि इस समारोह में गणतंत्र दिवस पर कर्तव्यपथ पर वर्ष 2024, 2025 व 2026 में परेड़ करने वाले एनसीसी कैडेट्स व एसएसएस स्वयं सेवकों को सम्मानित किया गया। उन्ही में से एक छात्रा दृष्टि भी रही। उसके इस सम्मान को लेकर परिवार में खुशी का माहौल है और उसके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। गौरतलब है कि छात्रा दृष्टि वर्मा का चयन कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से एनएसएस कैडेट के रूप में किया गया था। छात्रा दृष्टि वर्मा ने चयन समिति, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय व अपने कोर्डिनेटर आनंद कुमार का आभार प्रकट करते हुए बताया कि वह राजपथ परेड टीवी पर ही देखती थी और उसका सपना था कि वह भी एक दिन राजपथ पर परेड करे। भगवान ने उसके सपने को पूरा किया और अब उसे पुरस्कार से नवाजा गया है, यह उसके लिए सबसे बड़ा खुशी का पल है। उसने बताया कि उसकी इस उपलब्धि के पीछे उसके माता-पिता व परिजनों का मोटिवेशन रहा है। दृष्टि की इस उपलब्धि पर एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डा. आनंद कुमार ने भी खुशी प्रकट करते हुए परिवार को बधाई दी है। वहीं छात्रा के पिता विनोद आर्य ने कहा कि दृष्टि ने सफीदों के साथ साथ जींद जिले का भी नाम रोशन किया है।

Loading