श्री हरि संकीर्तन भवन में श्री सुंदरकांड पाठ आयोजित
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : नगर की गुरुद्वारा कॉलोनी स्थित श्री हरि संकीर्तन भवन में वीरवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर श्री सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस धार्मिक आयोजन में वेदाचार्य दंडी स्वामी निगम बोध तीर्थ महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। वहीं पंडित दीप वशिष्ठ ने सुमधुर स्वर में सुंदरकांड का पाठ किया। सुंदरकांड के दौरान श्रद्धालुओं ने हनुमान जी से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। अपने संबोधन में दंडी स्वामी निगमबोध तीर्थ महाराज ने कहा कि श्री सुंदरकांड का पाठ जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, साहस और आत्मविश्वास का संचार करता है।
उन्होंने कहा कि हनुमान जी की भक्ति से सभी प्रकार के कष्टों का निवारण संभव है। उन्होंने कहा कि श्री हनुमान जी इस कलियुग के जीवित देवता है और हमेशा अपने भक्तों के कष्ट दूर करके कल्याण करते हैं, इसलिए उन्हे संकटमोचक कहा गया है। इस कलियुग में हनुमान जी की पूजा-अर्चना हमेशा फलदाई है। उन्होंने श्रद्धालुओं को नियमित रूप से धार्मिक कार्यों में भाग लेने और समाज में प्रेम, सद्भाव तथा सेवा की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर नरेश मंगला, श्रवण गोयल, महावीर तायल, विजय मंगला व महेश गर्ग विशेष रूप से मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि हनुमान जी की भक्ति से सभी प्रकार के कष्टों का निवारण संभव है। उन्होंने कहा कि श्री हनुमान जी इस कलियुग के जीवित देवता है और हमेशा अपने भक्तों के कष्ट दूर करके कल्याण करते हैं, इसलिए उन्हे संकटमोचक कहा गया है। इस कलियुग में हनुमान जी की पूजा-अर्चना हमेशा फलदाई है। उन्होंने श्रद्धालुओं को नियमित रूप से धार्मिक कार्यों में भाग लेने और समाज में प्रेम, सद्भाव तथा सेवा की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर नरेश मंगला, श्रवण गोयल, महावीर तायल, विजय मंगला व महेश गर्ग विशेष रूप से मौजूद थे। ![]()











