भाविप सर्पदमन शाखा ने नंदीशाला में मनाया होली पर्व

1
Holi Milan ceremony
नंदीशाला में होली मनाते हुए संस्था के पदाधिकारीगण
सफीदों (एस• के• मित्तल) : नगर के सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद सर्पदमन शाखा द्वारा नगर के जींद रोड़ स्थित नंदीशाला में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिषद सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आपसी प्रेम, भाईचारे तथा सेवा भाव के साथ रंगों के इस पावन पर्व को मनाया। कार्यक्रम का संयोजन संस्था के अध्यक्ष संजीव दीवान ने किया। इस मौके पर परिषद के सदस्यों ने नंदी महाराज और गौमाता को हरी सब्जियां खिलाकर सेवा करके गायों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। इसके बाद परिषद परिवार के सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में संस्था के अध्यक्ष संजीव दीवान ने कहा कि होली का पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों के बीच आपसी संबंध और मजबूत होते हैं। इस मौके पर अध्यक्ष संजीव दीवान, जय भगवान कटारिया, सतीश शर्मा, हरीश शर्मा, रवि थनई, युवराज सोनी, हरिओम शर्मा, जीवन गर्ग, मोहित कंसल, उमेश दीवान, अखिल गुप्ता, नरेश बुरा, ललित मित्तल, अनिल जिंदल व डॉ. राजेश शर्मा विशेष रूप से मौजूद थे।

Loading