सफीदों, (एस• के• मित्तल) : ऑनलाइन पॉलिसी के विरोध में एचएसईबी वर्कर्स यूनियन के तत्वावधान में बिजली कर्मचारियों ने बिजली कर्मचारियों ने धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान अनिल कुमार इंदल व मंच का संचालन नरेश देशवाल ने किया। अपने संबोधन में कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अगर बिजली महकमें में ऑनलाइन पॉलिसी लागू हो जाती है तो बोर्ड में दुर्घटना के आंकड़े बढ़ जाएंगे क्योंकि बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को बाहर की लाईनो के बारे में बिल्कुल भी ज्ञान नहीं होता है। आज के समय में बिजली बोर्ड में लाइन क्रॉसिंग बहुत ज्यादा है। बिजली बोर्ड कर्मचारियों की ड्यूटी बहुत ही रिस्की है। एचएसईबी वर्कर्स यूनियन सरकार व प्रशासन से मांग करती है कि निगम में ऑनलाइन पॉलिसी बंद की जाए अन्यथा उनका आंदोलन बड़ा रूप ले लेगा। इस मौके पर सीता राम, सुरेश खर्ब, जितेन्द्र भारद्वाज, राकेश कुमार, विक्रमजीत, जसबीर जांगड़ा, कप्तान सिंह, संजय शर्मा, सुनील पांचाल व रामचंद्र शर्मा मौजूद थे।
![]()











