हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन के बैनर तले सफीदों में बिजली कर्मचारियों ने ऑनलाइन तबादला नीति का विरोध
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन के बैनर तले बिजली कर्मचारियों ने ऑनलाइन तबादला नीति के विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी भी की। प्रदर्शन में बिजली कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेता अनिल पुनिया ने कहा कि आनॅलाईन तबादला पॉलिसी कर्मचारियों के लिए मौत का पैगाम है। इस नीति के लागू होते ही बिजली बोर्ड में कर्मचारियों के एक्सीडेंट बहुत ही ज्यादा बढ़ जाएंगे। बिजली विभाग के तकनीकी एवं जोखिमपूर्ण स्वरूप को देखते हुए इस नीति का व्यावहारिक क्रियान्वयन संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि नए क्षेत्र की तकनीकी व्यवस्था से अपरिचितता के कारण लाइन स्टाफ की सुरक्षा पर सीधा खतरा उत्पन्न होगा जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ेगी। यह पॉलिसी बिजली बोर्ड में लागू होनी कतई जायज नहीं है। कर्मचारियों ने एक सुर में कहा कि यह पॉलिसी हम किसी भी सूरत में बिजली बोर्ड में लागू नहीं होने देंगे। इस अवसर पर अनिल पूनिया, कर्मवीर कापडो, कृष्ण नैन, राजबीर ढिल्लो, विकास खटकड़, सुरेंद्र सिंह, हरिओम, जयभगवान, सीता राम, सुरेश खर्ब, दरवेश, नरेश देशवाल, अनिल इंदल, जसबीर जांगङा, कप्तान सिंह, सुरेंद्र सिंह मान, धर्मवीर सिंह, सुरेंद्र जागलान, अनिल देशवाल, श्यामलाल, मंजीत शर्मा, राममेहर रंगा, रामचंद्र शर्मा, जितेन्द्र भारद्वाज, राजा शामदो मौजूद थे।
![]()











