150 लीटर लाहण बरामद, एक आरोपी काबू

49
Illegal Liquor
Illegal Liquor

ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जींद : अवैध शराब निर्माण व तस्करी पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत थाना अलेवा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। प्रबंधक अफसर थाना अलेवा निरीक्षक ईश्वर सिंह ने बताया कि उनकी टीम नियमित गश्त व पड़ताल के दौरान गांव अलेवा से दुहाना रोड की ओर मौजूद थी। इसी दौरान मुखबर ने सूचना दी कि शीशपाल वासी दुडाना अपने सुअर फार्म पर अवैध शराब निकालने की तैयारी में भारी मात्रा में कसीद लाहण तैयार कर रखा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बताए गए स्थान पर रेड की। मौके पर फार्म के कोने में पराली के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में नीले प्लास्टिक ड्रम के साथ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे काबू किया, जिसने पूछताछ में अपना नाम शीशपाल वासी दुडाना बताया।
ड्रम की जांच करने पर उसमें लगभग 150 लीटर कच्ची कसीद लाहण बरामद हुई। पुलिस ने नियमानुसार लाहण को खाली ड्रम में माप कर कब्जे में लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 61-4-2020 हरियाणा संशोधित आबकारी अधिनियम 2020 के तहत थाना अलेवा में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Loading