सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सीआईए स्टाफ सफीदों ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। सीआईए सफीदों के इचांर्ज राधेश्याम ने बताया कि उनकी एक टीम गश्त एवं अपराध जांच के दौरान नहर पुल पर सरफाबाद के पास मौजूद थी। उसी दौरान मुखबर खास से सूचना मिली कि एक नौजवान लङका गांव ऐंचरा कलां, सरफाबाद रोड पर तालाब के पास खड़ा है। उसके पास अवैध असला है। अगर फौरी रेङ की जाए तो आरोपी को काबू किया जा सकता है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तुरंत तालाब के पास पहुंची और मुखबिर द्वारा बताए हुलिये के अनुसार दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने तुरंत युवक को काबू किया। पूछताछ में आरोपी की पहचान सोमबीर उर्फ लोदु काणा निवासी ऐचरा कलां के रूप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक नाजायज़ पिस्तौल 32 बोर बरामद हुआ। जिसे खोलकर चैक किया तो 3 जिंदा रौंद भी मिले। आरोपी हथियार संबंधी कोई लाइसेंस पेश नही कर सका। बरामद हथियार को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लिया गया तथा आरोपी के खिलाफ थाना सदर सफीदों में मामला दर्ज किया। आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
![]()











