315 बोर की पिस्तौल व 2 जिंदा कारतूस बरामद
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सीआईए स्टॉफ सफीदों टीम ने एक युवक को अवैध हथियार सहित काबू किया है। सीआईए स्टाफ सफीदों के ईचांर्ज उप निरीक्षक राधेश्याम ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी एक टीम मुख्य सिपाही विपिन के नेतृत्व में गस्त व अपराध रोकथाम हेतु सफीदों से सहानपुर रोङ पर मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर खास से विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक, जो काले रंग का लोवर व लाल-सफेद जैकेट पहने हुए है। वह अवैध हथियार के साथ गांव साहनपुर से सफीदो की ओर पैदल आ रहा है । सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए साहनपुर के पास नाकाबंदी की ।कुछ ही समय बाद मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिया अनुसार एक युवक आता दिखाई दिया। जिसे पुलिस टीम ने तत्परता से काबू करके युवक ने पूछताछ में अपना नाम विजय निवासी साहनपुर बताया। जिसकी नियमानुसार तलाशी लेने पर उसकी लोवर की दाहिनी जेब से एक नाजायज पिस्तौल 315 बोर तथा बाई जेब से 2 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए। आरोपी पिस्तौल संबधी कोई वैध लाईसेंस पेश नही कर सका। बरामद हथियार को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लिया गया तथा आरोपी के खिलाफ थाना सदर सफीदो में मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
![]()











