अवैध शराब सहित युवक काबू

3
IllegalLiquor

नगुरा रोड पर गश्त के दौरान पुलिस ने पकड़ा आरोपी,

कट्टे से 24 बोतल देशी शराब बरामद

जींद : थाना अलेवा पुलिस ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देशी शराब सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 24 बोतल देशी शराब बरामद की हैं। 🚔
चौकी इंचार्ज पीएसआई सुखबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपनी टीम के साथ अपराध की रोकथाम के लिए नगुरा रोड पर गश्त व जांच पड़ताल कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति अपने कंधे पर कट्टा लिए नगुरा की तरफ आता दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह तेज-तेज कदमों से आगे बढ़ने लगा। 👮
पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू कर लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम राजेश निवासी नगुरा बताया। नियमानुसार कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें दो अलग-अलग गत्ते की पेटियों में कुल 24 बोतल ‘मस्ती माल्टा’ ब्रांड की देशी शराब बरामद हुई। आरोपी शराब से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। 🍾
पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना अलेवा में हरियाणा आबकारी अधिनियम की धारा 61-4-20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
जींद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि आसपास कोई व्यक्ति नशे का अवैध कारोबार या तस्करी करता दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। 📢

Loading