जांगिड़ ब्राह्मण महासभा इकाई ने 22 प्रतिनिधियों को सौंपी जिम्मेदारी

103
Jangid Brahmin Mahasabha

सफीदों में अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा की ओर से उपमंडल क्षेत्र के 22 प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा की सफीदों इकाई ने सफीदों उपमंडल क्षेत्र के 22 प्रतिनिधियों को उनके समाज के राजनीतिक व सामाजिक विकास की जिम्मेदारी सौंपी है। इन प्रतिनिधियों को रविवार के दिन जांगिड़ ब्राह्मण धर्मशाला स्थल पर आयोजित विशेष समारोह में बाकायदा शपथ दिलाई गई। मनोनित प्रतिनिधियों में प्रमुख रूप से राजेंद्र जांगड़ा व भोपाल जांगड़ा को संरक्षक, राजेंद्र वशिष्ठ को प्रधान, महासिंह जांगड़ा को वरिष्ठ उपप्रधान, नरेश जांगड़ा को मुख्य सलाहकार, कृष्ण जांगड़ा व पवन जांगड़ा को उपप्रधान तथा रामकुमार जांगड़ा को सचिन की जिम्मेदारी सौंप गई है। महासभा के मुख्य सलाहकार नरेश जांगड़ा ने बताया कि ये प्रतिनिधि अपने समाज के राजनीतिक एवं सामाजिक विकास तथा समाज से अनेक तरह की कुरीतियों को मिटाने का काम करेंगे।

Loading