सिविल लाइन थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
जींद : सिविल लाइन थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायतकर्ता रविन्द्र, वासी जींद, ने शिकायत दी थी कि उनकी मोटरसाइकिल घर से किसी अज्ञात युवक ने चोरी कर ली। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना में धारा 305(9) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप उर्फ बॉस वासी नारनौंद को चोरी की मोटरसाइकिल सहित पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुछताछ के दौरान संदीप ने खुलासा किया कि वारदात में उसके साथ राजेन्द्र उर्फ पोपी वासी नारनौंद भी शामिल था। इसी कड़ी में 28 नवंबर 2025 को स.उ.नि. वजीर सिंह की टीम ने राजेन्द्र उर्फ पोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी राजेन्द्र उर्फ पोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
![]()











