कार्यालय तक नहीं पहुंच सकी महिला, एसपी कुलदीप सिंह ने बाहर आकर सुनी समस्या;
निष्पक्ष जांच के दिए निर्देश
जींद : पुलिस अधीक्षक जींद Kuldeep Singh ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए एक दिव्यांग महिला की समस्या को गंभीरता से सुना। महिला के लिए कार्यालय की ऊपरी मंजिल तक पहुंचना संभव नहीं था। इसकी जानकारी मिलते ही एसपी स्वयं नीचे पहुंचे और महिला से मुलाकात कर उसकी पूरी शिकायत ध्यानपूर्वक सुनी।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही महिला को आश्वासन दिया कि उसकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।
एसपी द्वारा दिखाए गए इस मानवीय व्यवहार की कार्यालय में मौजूद फरियादियों ने भी सराहना की। लोगों का कहना है कि इस पहल से पुलिस की संवेदनशीलता और आमजन की समस्याओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता साफ दिखाई देती है।
![]()











