गांव छापर में हुआ खो-खो टूर्नामेंट के प्रशिक्षण शिविर

28
kho-kho training
खिलाड़ियों के साथ अतिथिगण।

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सफीदों खंड के गांव छापर में खो-खो टूर्नामेंट के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि डीएसपी गौरव शर्मा व संत धनपत दास ने शिरकत की। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों से मुलाकात करके उनका उत्साहवर्धन किया। बता दें कि यह प्रशिक्षण शिविर 8 जनवरी से 14 जनवरी तक चलेगा। शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद खिलाड़ी 16 से 21 जनवरी तक राजस्थान के केकड़ी में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस नेशनल टूर्नामेंट में देशभर के विभिन्न राज्यों से लगभग 40 टीमें हिस्सा लेंगी। हरियाणा से चयनित 12 लड़कियां और 12 लड़के इस प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे हैं। टीम कोच जगदीश खटकड़ ने बताया कि गांव छापर के राजकीय विद्यालय में खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन और प्रशिक्षण के लिए सभी पुख्ता व्यवस्थाएं की गई हैं। अपने संबोधन में डीएसपी गौरव शर्मा ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास करता है, बल्कि अनुशासन और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करता है। उन्होंने खिलाड़ियों को पूरे मनोयोग से अभ्यास कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स शूज भेंट करके सम्मानित किया गया।

Loading