नागक्षेत्र पार्क में 16 को होगी कुम्हार संगठन की बैठक

66

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : कुम्हार संगठन हरियाणा की ब्लॉक सफीदों स्तरीय एक बैठक आगामी 16 नवंबर को सफीदों के नागक्षेत्र पार्क में प्रातः 10:00 बजे होगी। यह जानकारी देते हुए संगठन के संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र प्रजापति ने बताया कि इस बैठक में कुम्हार समुदाय की विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बैठक की अध्यक्षता रामकुमार भुसलाना व धर्मवीर कालवा करेंगे। वहीं मुख्य अतिथि प्रधान शिवकुमार रंगीला होंगे। संस्थापक प्रधान महेंद्र बंसीवाल ने बताया कि वह समाज की मांगों को लेकर बहुत लंबे समय से संघर्षरत है और उनका संघर्ष एक दिन जरुर रंग लाएगा।

Loading