सीटू ने कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

7
labor union protest
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए सीटू के पदाधिकारी।
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : नगर की फैक्ट्री में मजदूरों के जलने के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर सीटू ने एक ज्ञापन सफीदों के एसडीएम पुलकित मल्होत्रा को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि फैक्ट्री में श्रम कानूनों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही थी। कोई सेफ्टी किट, अग्निशमन उपकरण या दुर्घटना से बचाव के साधन उपलब्ध नहीं थे। फैक्ट्री में न्यूनतम वेतन लागू नहीं था। मजदूरों को पशुओं की तरह कम दिहाड़ी पर काम करवाया जाता था। फैक्ट्री के मुख्य गेट पर बाहर से ताला लगाकर मजदूरों को लंबे समय तक बंद करके रखा जाता था। आग लगने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी एक घंटे से अधिक लेट पहुंची और स्थानीय प्रशासन ने समय पर सुध नहीं ली। मुख्य गेट बंद होने के कारण मजदूर बाहर नहीं निकल पाए और कई छत से कूदकर बचने की कोशिश में घायल हुए। उन्होंने मांग रखी कि मृतक मजदूरों के परिवारों को 50-50 लाख रुपए व घायल मजदूरों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा तत्काल प्रदान किया जाए। इसके अलावा घायल मजदूरों का पूर्ण इलाज सरकारी खर्च पर सुनिश्चित हो। फैक्ट्री मालिक एवं संबंधित आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर सीपीआई ब्लाक प्रधान राधेश्याम, अजीत पथरी, नवीन मलिक, एडवोकेट नरेश सोलंकी व  कपूर सिंह मौजूद थे।

Loading