सफीदों में हुआ मेजिक शो का शुभारंभ
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : नगर के सिटी पार्क में मनोरंजन से भरपूर मैजिक शो का शुभारंभ बड़े हर्षोल्लास से हुआ। इस अवसर पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद् नरेश सिंह बराड़ ने फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। शो के शुभारंभ अवसर पर जादूगर सूर्या ने नरेश सिंह बराड़ ने पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। मैजिक शो में जादूगर सूर्या ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाए, जिन्हें देखकर उपस्थित दर्शक दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए। कभी आंखों के सामने वस्तुएं गायब करना, तो कभी असंभव से लगने वाले करतब दिखाकर जादूगर ने दर्शकों को पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर आयु वर्ग के लोग शो का भरपूर आनंद लेते नजर आए। अपने संबोधन में नरेश सिंह बराड़ ने कहा कि जादूगर सूर्या बधाई के पात्र है कि जो आज के इस दौर में इस लुप्त होती जादू की कला को संजोने का चुनौतीपूर्ण काम कर रहे हैं। यह बड़े हर्ष की बात है कि सफीदों शहर में लोगों के मनोरंजन के लिए इस तरह के मैजिक शो का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि शो के सभी आइटम बेहद मजेदार और रोमांच से भरपूर हैं, जो दर्शकों को बांधे रखते हैं। इस प्रकार के आयोजन न केवल मनोरंजन का साधन होते हैं, बल्कि बच्चों की कल्पना शक्ति को भी नई दिशा देते हैं।
![]()











