तेज रफ्तार बनी तीन परिवारों का दु:ख — महेंद्रगढ़ में भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत

84
Mahendragarh accident
Mahendragarh accident

कुआं पूजन में शामिल होने निकले थे तीनों दोस्त,

महेंद्रगढ़ ; हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। शनिवार सुबह कुआं पूजन कार्यक्रम में जा रहे तीन युवकों की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डंपर में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा महेंद्रगढ़-रेवाड़ी मार्ग पर तीतरमोड़ के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान दो युवक रेवाड़ी जिले के निवासी और एक महेंद्रगढ़ के नजदीकी गांव का रहने वाला बताया गया है। कार में एयरबैग तो खुले, लेकिन टक्कर इतनी तेज थी कि कोई भी नहीं बच सका। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया। गांव में शोक का माहौल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी और सामने अचानक खड़े डंपर को देखकर ड्राइवर ब्रेक नहीं लगा सका। फिलहाल पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह हादसा एक बार फिर से सड़क सुरक्षा और रफ्तार पर नियंत्रण की जरूरत को उजागर करता है।

Loading