पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने किया लैब का उद्घाटन

12
medical lab inauguration

कहा: लैब से मेडिकल क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : नगर की नहर पटरी पर रेड ड्रॉप लैब का उद्घाटन रविवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि सूबे के पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी विजेंद्र शास्त्री व शिक्षाविद् निर्मला आर्या ने की। इस मौके पर विशाल हवन का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि ने हवन में आहुति डाली। वहीं उन्होंने रीबन काटकर लैब का शुभारंभ किया। उद्घाटन के दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। अपने संबोधन में पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने कहा कि मेडीकल के क्षेत्र में यह लैब महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि समय पर और सटीक जांच किसी भी रोग के सही उपचार की पहली कड़ी होती है। ऐसे में आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह लैब आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ मेडिकल क्षेत्र में तकनीक का महत्व लगातार बढ़ रहा है। यह लैब में उपलब्ध आधुनिक मशीनें और प्रशिक्षित स्टाफ मरीजों को विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण जांच सुविधा प्रदान करेंगे। इससे लोगों को बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा और समय व धन दोनों की बचत होगी। पूर्व मंत्री ने लैब प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने वाले संस्थान समाज के लिए वरदान साबित होते हैं। लैब के संचालक दलजीत आर्य ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Loading