कॉलेज में मशरूम कल्चर पर आयोजित हुआ सेमीनार

85
Mushroom culture seminar
एमओयू साईन करते हुए अशोक वशिष्ठ व सुनीता वशिष्ठ तथा कॉलेज प्रशासन।

कम पैसे और कम जगह में मशरूम उगाने व उससे प्रोडक्ट बनाने के सिखाए गुर 

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : नगर के राजकीय पीजी कॉलेज में मशरूम कल्चर पर सेमीनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्या डा. सविता पूनिया ने की। सेमीनार में बतौर मुख्य वक्ता एसए फूड कारपोरेशन के मालिक अशोक वशिष्ठ व सुनीता वशिष्ठ ने शिरकत की। कार्यक्रम का संयोजन बॉटनी विभाग की अध्यक्ष प्रो. ज्योति कंवल ने किया। कॉलेज उप प्राचार्य डा. बलविंद्र सिंह ने अतिथियों को बूके देकर अभिनंदन किया। इस मौके पर कॉलेज व कंपनी के बीच एमओयू भी साईन किया गया। अपने संबोधन में प्राचार्या ने कहा कि मशरूम से बने उत्पादों के स्टार्ट अप के लिए अशोक वशिष्ठ व सुनीता वशिष्ठ को उप राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया है। कॉलेज का सौभाग्य है कि बच्चों को उनका मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि एनआईपी 2020 के अंतर्गत हर शिक्षण संस्थान द्वारा एमओयू साइन किए जाते हैं। उसी के तहत उनके साथ एमओयू साईन हुआ है। इस प्रकार के एमओयू से बच्चों को बिजनेस स्टार्टअप करने एवं कम लागत में एक खुद का रोजगार पैदा करने में मदद मिलती है। अपने संबोधन में अशोक वशिष्ठ व सुनीता वशिष्ठ ने कहा कि स्टार्टअप्स रोजगार के महत्वपूर्ण अवसर पैदा करते हैं। भारत में, बड़ी कंपनियों की तुलना में स्टार्टअप्स अधिक नौकरियाँ पैदा कर रहे हैं, जिससे देश को नौकरी चाहने वालों के बजाय नौकरी देने वालों के राष्ट्र में बदलने में मदद मिली है। एक मजबूत स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र (इकोसिस्टम) उद्यमिता की संस्कृति को बढ़ावा देता है, जिससे अधिक युवा अपने स्वयं के उद्यम शुरू करने के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद का मशरूम का स्टार्टअप शुरू किया था। मशरूम उगाकर उससे उत्पाद तैयार किए। उनके द्वारा मशरूम से बनाए गए बेकरी व मिठाई उत्पादों कली बाजार में आज काफी डिंमाड है और लोग उन्हे काफी पसंद कर रहे हैं। अब वे शिक्षण संस्थानों में जाकर बच्चों को छोटी जगह में मशरूम की खेती करने एवं उगी हुई मशरूम को स्टोर करके मिठाइयां एवं विभिन्न तरीके के कन्फेक्शनरी प्रोडक्ट्स बनाने की ट्रेनिंग दे रहे है। काफी जगह उनकी ट्रेनिंग से बच्चे लाभांवित हुए हैं। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Loading