सफीदों, (एस• के• मित्तल) : राजकीय महाविद्यालय सफीदों में लीगल अवेयरनेस सेल एवं एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लीगल अवेयरनेस सेल के इंचार्ज अजय प्रकाश ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने साइबर सेफ्टी, रोड सेफ्टी, लैंगिक समानता तथा नशा रोकथाम से संबंधित कानूनों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को जागरूक किया। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को जिम्मेदार, जागरूक और कर्तव्यनिष्ठ युवा बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कार्यकारी प्राचार्या डॉ. सरला सहरावत ने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचारों और आदर्शों के बारे में बताया तथा उनके पद चिन्हों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एनएसएस अधिकारी डॉ. शंकर, मंजू देवी व दीपक कुमार मौजूद थे।
![]()











