सुपारी देकर हत्या का षड़यंत्र रचने के मामले में एक ओर आरोपी को गिरफ्तार

54
Operation Hotspot Domination
टीम की गिरफ्त में आरोपी।

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत कारवाई करते हुए एवीटी स्टाफ जींद ने जमीन के विवाद में सुपारी देकर गाडी से टक्कर मारकर हत्या का षड़यंत्र रचने के मामले में एक ओर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सोनु उर्फ नीटू वासी हाट के रुप में हुई है। एवीटी स्टॉफ जींद के इंचार्ज उप निरीक्षक यशवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सदर सफीदों क्षेत्र में एक व्यक्ति ने सुपारी देकर अन्य साथियों के साथ मिलकर गाड़ी द्वारा टक्कर मारकर अपने साले के लड़के विक्रम निवासी गांव मलिकपुर कि हत्या करने का प्रयास किया गया था। जिसके तहत थाना सदर सफीदों में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए एवीटी स्टॉफ जींद की टीम द्वारा तीन आरोपी जगतार, प्रवीन उर्फ पीना व जगीर को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था। आरोपी सोनु उर्फ नीटू निवासी हाट को एवीटी स्टॉफ जींद की टीम द्वारा गिरफ्तार करके अदालत में पेश करके दो दिन का पुलिस हिरासत रिमाण्ड हासिल किया।

Loading