भीड़ का फायदा उठाकर 60 हजार की जेबकतरी, उचाना पुलिस ने आरोपी दबोचा

46
PickpocketingCase
PickpocketingCase

उचाना : अनाज मंडी उचाना में आयोजित मार्केट कमेटी चेयरमैन के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हुई जेबकतरी के मामले में उचाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
थाना उचाना प्रभारी उप निरीक्षक दिलबाग सिंह ने बताया कि विरेंद्र शर्मा ने शिकायत दी थी कि समारोह के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात व्यक्ति उनके 60,000 रुपये लेकर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर थाना उचाना में धारा 303 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।
जांच के दौरान पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी रिंकू, निवासी कलायत (कैथल) की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, जिसके दौरान आगे की कार्रवाई जारी रहेगी।
उचाना पुलिस का कहना है कि भीड़भाड़ वाले आयोजनों में जेबकतरी और चोरी की घटनाओं पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

Loading