जैन गारमेंट्स पर फायरिंग कर 50 लाख की फिरौती मांगने वाला आरोपी मुठभेड़ में घायल, दूसरा इनामी साथी भी गिरफ्तार

55
PoliceEncounter

5 हजार का इनामी बदमाश अनूप दबोचा,

सीआईए प्रभारी की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी गोली

नरवाना : सीआईए स्टाफ नरवाना ने पंजाब बॉर्डर के नजदीक दाता सिंह वाला गांव के पास कालवन माइनर पर हुए बड़े एनकाउंटर में 5 हजार रुपये के इनामी कुख्यात बदमाश अनूप को काबू कर बड़ी सफलता हासिल की है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर सीधी गोली चलाई, जो सीआईए प्रभारी उप निरीक्षक सुखदेव सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी। सौभाग्य से वह बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के घुटनों के नीचे गोली मारकर उसे दबोच लिया।
पुलिस अधीक्षक जींद कुलदीप सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि 14 दिसंबर 2025 को नरवाना शहर में प्रतिष्ठित व्यापारी नरेश जैन की दुकान ‘जैन गारमेंट्स’ पर दिनदहाड़े बदमाशों ने फायरिंग कर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए नरवाना, थाना शहर नरवाना और साइबर सेल की तीन टीमें गठित की गईं तथा दोनों आरोपियों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।
देर रात सूचना मिलने पर सीआईए स्टाफ ने कालवन माइनर पर नाकाबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी अनूप बाइक सहित गिर गया और जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। चेतावनी और हवाई फायर के बावजूद जब आरोपी नहीं रुका तो आत्मरक्षा में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे घायल कर काबू कर लिया। मौके से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में दूसरे आरोपी गौरव उर्फ बची का नाम सामने आने पर उसे भी नरवाना से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और अन्य आपराधिक वारदातों के खुलासे की संभावना है।

बाक्स :
आरोपी अनूप का आपराधिक रिकॉर्ड

1. मु.न. 58 दिनांक 08.08.2023
धारा 379B, 511, 452, 506, 34 भा.दं.सं., 25/54/59 आर्म्स एक्ट, थाना खनौरी

2. मु.न. 197 दिनांक 20.07.2023
धारा 379B, 201, 34 भा.दं.सं., थाना उचाना

3. मु.न. 996 दिनांक 14.09.2023
धारा 341, 394, 506, 34 भा.दं.सं., थाना एचटीएम हिसार

4. मु.न. 1031 दिनांक 21.09.2023
धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट, थाना एचटीएम हिसार

5. मु.न. 355 दिनांक 14.11.2025
धारा 109(1), 308(4), 3(5) बीएनएस, 25/54/59 आर्म्स एक्ट, थाना सिटी नरवाना

6. मु.न. 750 दिनांक 19.11.2025
धारा 115, 190, 191(2), 287 बीएनएस, 25/54/59 आर्म्स एक्ट, थाना एचटीएम हिसार

7. मु.न. 228 दिनांक 16.12.2025
धारा 109, 132, 221 बीएनएस, 25/54/59 आर्म्स एक्ट, थाना गढ़ी

Loading