89 रक्तदानियों ने स्वेच्छा से किया रक्तदान
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सफीदों के जेसीज भवन में वीरवार को हमारा परिवार सफीदों इकाई द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसे भारतीय सैनिकों को समर्पित किया गया। इस सामाजिक और प्रेरणादायक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर में कैंसर हॉस्पिटल झज्जर की विशेषज्ञ टीम ने पहुंचकर रक्तदाताओं का रक्त संग्रहित किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी शिवचरण दास गर्ग ने शिरकत की और रक्तदान को सबसे बड़ा दान बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंदों की जिंदगी बचा सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील भी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए इकाई प्रमुख डॉ. हरीश कुमार ने कहा कि सैनिकों के सम्मान में आयोजित यह शिविर देश सेवा की भावना को समर्पित है और समाज में सेवा संस्कार को मजबूत करता है। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संजीव पुंडीर, मा. सतीश शर्मा, मनोज शर्मा, राजेंद्र सिंह, रामनिवास, जगदीप जोगी, कलीराम, हरिओम, दयानंद, होशियार शर्मा, बलवान सिंह, सतपाल सिंह, एडवोकेट निर्मलजीत सिंह, मनीष वर्मा, राम सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
![]()











