गृहभेदन के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

2
Safidon burglary case
सीआईए की गिरफ्त में दोनों आरोपी।
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सीआईए स्टॉफ सफीदों टीम ने गृहभेदन के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करके चोरीशुदा गहने बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गौरव उर्फ गोरी निवासी गांव रत्ताखेङा व विशाल उर्फ काका निवासी वार्ड नंबर 12 सफीदों के रूप मे हुई है। सीआईए स्टॉफ सफीदों के प्रभारी राधेश्याम ने जानकारी देते बताया कि गांव रत्ताखेड़ा निवासी सतीश कुमार ने सदर थाना में शिकायत देकर कहा था कि वह व उसके परिवार के सदस्य घर से बाहर गए हुए थे। घर लोटने पर पाया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर का ताला तोडकर सोने- चांदी के गहने व 30 हजार रुपये नकदी चोरी कर ली। शिकायत के आधार पर थाना सदर सफीदों में 27 जनवरी को मामला करके आगामी जांच सीआईए स्टॉफ सफीदों को दी गई। तकनीकी जांच व साक्ष्यों के आधार पर सीआईए स्टॉफ ने 18 फरवरी को आरोपी गौरव उर्फ गोरी निवासी गांव रत्ताखेङा व विशाल उर्फ काका निवासी सफीदों को गिरफ्तार करके दोनों आरोपियों से 30.68 ग्राम सोने के गहने बरामद किए है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Loading